भोपाल। भोपाल के लाल घाटी क्षेत्र स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में तेंदुआ घुसने की खबर से हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के लोग तेंदुए के आने की खबर से दहशत में है। वहीँ पुलिस ने तेंदुए के आने की खबर को अफवाह बताया है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि वन विभाग की टीम ने सभी ओर तलाश की है। यहाँ किसी तरह का कोई जानवर नहीं मिला है।
कहा जा रहा है कि बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे गेस्ट हाउस के संतरी ने तेंदुए को देखा। उसने तुरंत वन विभाग के अमले को फोन लगाया। वन विभाग ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसके कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी रेस्क्यू सामग्री के साथ मौके पर पहुँच गई। संत्री ने वन विभाग की टीम को तेंदुए के पदचिन्हों के फोटो भी दिखाए।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर तेंदुए की तलाश में जुट गई। हालाँकि अब पुलिस अधिकारी ने तेंदुए के आने की खबर को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम को यहाँ कुछ नहीं मिला है। टीम ने गेस्ट हाउस के चारों तरफ तलाश की है, लेकिन कोई जानवर नहीं दिखा। जहाँ तक पदचिन्ह की बात है तो वह तेंदुए के तो बिलकुल नहीं है।
