इंदौर। सहकारिता विभाग अधिकारियों ने मजदूर गृह निर्माण सहकारी संस्था के खातीवाला टैंक स्थित कार्यालय से लगभग 2000 से अधिक नस्तिया जब्त की है। इन नस्तियो को विभाग के अधिकारियों ने सूचीबद्ध कर के 67 बस्तों में बांधा गया और इन बस्तों को 21 बोरो में रखकर जिला कोषालय में जमा करने की कार्यवाही की गई है।
इसके अलावा संदीप रामानी के खातीवाला टैंक स्थित कार्यालय से कर्मचारी गृह निर्माण, सविता गृह निर्माण, देवी अहिल्या गृह निर्माण, सेंट्रल गवर्मेन्ट गृह निर्माण, क्लासिक गृह निर्माण, श्री गजानंद गृह निर्माण, श्री गोमतेश गृह निर्माण, भूतपूर्व सैनिक आदर्श गृह निर्माण, गौतम गृह निर्माण, संतोषी माता गृह निर्माण, शिवाशीष गृह निर्माण, नवभारत गृह निर्माण, अवनी गृह निर्माण, सच्चखंड गृह निर्माण, आकाश गृह निर्माण, जागृति गृह निर्माण का रिकॉर्ड पाया गया है। इन्हें भी जब्त कर जिला कोषालय में जमा करने की कार्यवाही की जा रही है।
विभाग ने संदीप रामानी के कार्यालय से एक लैपटॉप व दो सीपीयू भी जब्त किए है। इनमे विभिन्न गृह निर्माण संस्था के सदस्यों की सूची संग्रहित होने की संभावना है। उपायुक्त सहकारिता छत्री के निर्देशन में सहकारिता विभाग के अंकेक्षण अधिकारी, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षकगण,सहकारी निरीक्षक, उप अंकेक्षकगण द्वारा उक्त समस्त रिकॉर्ड का अवलोकन कर आगामी जांच हेतु जब्त करने की कार्यवाही की गई। मौके पर एसडीएम सोहन कनास, तहसीलदार संजय वाघमारे व तहसील हातोद के पटवारी उपस्थित थे।
