May 4, 2026

यात्री बस नदी में गिरी, 6 की मौत कई घायल

रायसेन। बीती देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में दो महिला और एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। वहीँ एक पुलिस जवान के पानी में बहने की खबर भी सामने आ रही है। हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने प्रसाशन की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा।

दरअसल देर रात साईं राम कंपनी की यात्री बस इंदौर से छतरपुर जा रही थी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। रात में करीब एक बजे रायसेन में दरगाह के पास रीछन नदी के पुल पर गड्ढे में पहिया आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

घटना की सुचना मिलते ही रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी मोनिका शुक्ला सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव घायल हो गए।

इस दौरान रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने एक गंभीर घायल को इलाज के लिए 5 हजार रुपये दिए। घायलों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि ब्लड बैंक से देने की घोषणा की है।

कलेक्टर ने बताया कि बस को बाहर निकालने के लिये क्रेन बुलाई गई है। हादसे में मरे गए लोगों के नाम रवि बंसल छतरपुर, सागर बाई रायसेन, अनवर खान सागर, उजेफा खान बेगमगंज, दीपक बंसल उम्र 2 साल हैं। एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri