बड़वानी। सरदार सरोवर बांध के बैक क्वाटर में डूबे गांव चिखल्दा में गांधी जी का स्टेच्यू भी गले-गले तक डूब चूका है। नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। 138 मीटर बांध भरे जाने के बाद चिखल्दा सहित 178 गाॅव बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं।
इनमें रहने वाले 32 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं। बांध का पानी पूरा भरने से पहले 34 साल के बावजूद सरकार लोगों का विस्थापन और पुनर्वास नहीं करा सकी। आंदोलन के लोगो ने गांधी जी को माल्यार्पण कर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की।
