बैतूल। नीम के पेड़ पर करतब दिखा रही धामन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोग धामन के साथ सेल्फी लेने लगे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सर्प विशेषज्ञ सलीम खान ने धामन को पकड़ लिया गया।
दरअसल बैतूल कलेक्टर कार्यालय के सामने दोपहर करीब एक बजे धामन नीम के पेड़ पर चलती नजर आई। उसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के बीच धामन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान लड़कियों ने भी धामन के साथ जमकर सेल्फी ली।
इसके बाद सलीम खान ने आकर धामन को पकड़ा। सलीम खान का कहना है कि यह सांप धामन प्रजाति का है। यह जहरीला नही होता है लेकिन सबसे फुर्तीला सांप है। यह पलक झपकते ही गायब हो जाते है। पेड़ पर यह धूप सेंक रहा होगा लेकिन ज्यादा शोर होने की वजह से यह विचलित हो गया और इधर उधर भागने की कोशिश कर रहा था।
