आगर-मालवा। आगर-मालवा में दो मंजिला इमारत तोड़ते समय इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गई। इमारत सीधा नीचे खड़ी पोकलेन पर जा गिरी। हालाँकि गनीमत रही कि पोकलेन ड्राइवर बच गया।
दरअसल आगर-मालवा में इन दिनों प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। जहाँ-जहाँ अतिक्रमण है वहाँ-वहाँ प्रशासनिक JCB चल रही है। गुरुवार को भी प्रशासनिक अमला अतिक्रमण तोड़ने पहुंचा था। इस दौरान दो मंजिला इमारत तोड़ते समय अचानक इमारत पोकलेन पर ही भरभराकर गिर गई। इमारत गिरते ही वहां अफरा तफरी मच गई। हालाँकि पोकलेन ड्राइवर को सुरक्षित देख सभी ने राहत की सांस ली।
