देवास। देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने गुरुवार को देवास नगर निगम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण कराया। इसके साथ नगर निगम में गंगा जल का छिड़काव किया गया।
मनोज राजानी ने बताया कि देवास की जनता ने पांच साल नर्क के भोगे है। पांच साल तक भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। भाजपा ने जनता को सुशासन की जगह कुशासन दिया है। कल उनके कार्यकाल का अंतिम दिवस था। आने वाले समय में देवास में जो भी सरकार बने, उसके शासन में जनता को सुशासन मिले इसलिए आज नगर निगम का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण किया गया। गंगा जल का छिड़काव इसलिए किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में पवित्र मन से देवास का सेवक यहाँ आना चाहिए।
