April 26, 2026

पुलिस ने नगरीय निकाय चुनाव में खपाने के लिये लाई गई लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की ज़ब्त।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर पुलिस ने नगरीय निकाय चुनाव में खपाने के लिये लाई गई लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की ज़ब्त।
थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत गायत्री विहार कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में अवैध शराब एकत्रित की जा रही सूचना पर एडिशनल एसपी क्राइम/शहर राजेश डंडोतिया ने कार्रवाई करने के लिए सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं सीएसपी महाराजपुरा  रवि भदौरिया  नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें बनाकर मुखबिर सूचना के आधार पर गायत्री विहार स्थित जे-416 मकान पर कार्यवाही करने हेतु मौके पर पहुंची। सीएसपी मुरार एवं सीएसपी महाराजपुरा के नेतृत्व में गई पुलिस टीम द्वारा गायत्री विहार में मकान की तलाशी ली गई तो मकान के अन्दर एक कमरे में रखे कार्टूनों में मैकडॉबल की 228 बोतल, मैकडॉबल की अद्दी 480 बोतल, प्लेटीनम बीयर की 288 केन, टूबोर्ग बीयर की 144 केन रखी मिली, जिसकी कुल कीमत लगभग 05 लाख रूपये है, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मकान मालिक स्वयं अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से अवैध शराब का परिवहन का नगरीय निकाय चुनाव में खपाने के लिय घर में एकत्रित कर रहा था, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। फरार आरोपी के विरूद्व थाना थाटीपुर में धारा 34(2) आवकारी अधि0 का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri