बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पुलिस विभाग के एक निरीक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। निरीक्षक में संक्रमण की पुष्टि होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमित निरीक्षक का इलाज किया जा रहा हैं, वहीं उसके सम्पर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।
बता दे कि बुरहानपुर में अब तक कोरोना संक्रमण के 360 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 273 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं, वहीं 18 मरीजों की अब तक कोरोना वायरस से मौत हो चुकी हैं।
