भोपाल। लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भोपाल से लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रज्ञा सिंह को रक्षा विभाग की संसदीय समिति से हटा दिया गया है। साथ ही प्रज्ञा सिंह के भाजपा की संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेने पर भी रोक लगा दी गई है।
दरअसल प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान के कारण विपक्षी पार्टियां भाजपा पर हमलावर है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहले भी इस तरह के बयान दे चुकी है। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में पार्टी पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई का दबाव था। बता दे कि बुधवार को लोकसभा में बहस के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद पटल में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था।
