April 30, 2026

बीजेपी और उसके नेताओं पर विपक्ष कर रहा मारक शक्ति का प्रयोग – सांसद प्रज्ञा सिंह

भोपाल। भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर ऐसी बात कही है जो हैरान करने वाली है । प्रज्ञा सिंह ने कहा कि विपक्ष मारक शक्ति का प्रयोग भाजपा और उनके नेताओं के लिए कर रहा है । इससे सावधान रहने की जरुरत है। यह बात प्रज्ञा सिंह ने भोपाल में आयोजित पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा मे कहीं।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आये थे। उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओ के लिए कर रहा है। ऐसे में आप सावधान रहें। इसके बाद मैं यह बात भूल गई थी लेकिन अब जब मैं ये देखती हूँ कि हमारी पार्टी के नेता यूँ एक के बाद एक जा रहे हैं तो मुझे उन महाराज जी की बात याद आ रही है। भले आप विश्वास करे या ना करें पर यही सत्य है और ये हो रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri