May 10, 2026

चारों विधायकों को बेंगलुरु के रिजॉर्ट से शिफ्ट करने की तैयारी

भोपाल। हरदीप सिंह डंग समेत चार विधायकों को बेंगलुरु से दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। चारों विधायक बेंगलुरु के एक होटल में ठहरे हुए है। लेकिन उनकी तस्वीर वायरल होने की बाद अब उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

दरअसल हरदीप सिंह डंग सहित कांग्रेस के तीन विधायक और एक निर्दलीय विधायक बेंगलुरु के एक होटल में ठहरे हुए है। चारों विधायकों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चारों विधायक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बेटे के सम्पर्क में हैं। वही पूरे मामले को देख रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार इन चारों विधायकों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं का इनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri