नीमच। एक तरफ विपक्षी पार्टी भाजपा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण आहार के तौर पर अंडा देने का जबरदस्त विरोध कर रही है। वहीँ दूसरी ओर भाजपा के दबदबे वाली जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडे की जगह सीधे मुर्गी देने का प्रस्ताव पास किया गया है।
दरअसल शुक्रवार को नीमच जिला पंचायत के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में यह तर्क दिया गया कि रोजाना अंडे कहाँ से लेकर आएँगे। वहीँ इंजेक्शन वाले अंडे देने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ सकता है। इससे अच्छा तो यह हैं कि प्रत्येक आंगनबाड़ी में 10-20 मुर्गियां दे देंगे तो वहां कार्यकर्ता इन्हें पालेंगी। इससे बच्चों को ताजे अंडे मिल पाएंगे।
