भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित राजभवन कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गया है। यहां कोरोना के 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनका चिरायु मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। वहीँ उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। वहीँ राजभवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को राजभवन में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने राजभवन के कंटेनमेंट जोन से मुक्त होने की सूचना देते हुए बताया है कि राजभवन परिसर के 395 व्यक्तियों के सैंपल की जाँच की गई हैं। इनमें से 385 लोगों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है, जबकि 10 पॉजिटिव लोगों का चिरायु मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।
वहीँ राजभवन की सुरक्षा बढ़ाते हुए प्रवेश द्वार पर और लाल कोठी में प्रवेश से पहले थर्मो स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रहा है। साथ ही लोगों को सेनेटाइज भी किया जा रहा है। इसके अलावा राज्यपाल के निवास स्थान पर बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
