भोपाल। सरदार सरोवर बांध के बेक वाटर से प्रभावित लोग अपनी मांगों को लेकर भोपाल में अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। धरने के पांचवे दिन आंदोलनकारियों ने मशाल रैली निकाली। आंदोलनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और उग्र होगा।
दरअसल राजधानी में नर्मदा भवन के सामने पिछले पांच दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने के पांचवे दिन करीब 1000 लोगों ने मशाल रैली निकाली। डूब प्रभावित एनवीडीए से एमपी नगर चैराहे तक रैली निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें हाट चौराहे पर ही रोक दिया।
मशाल रैली में लोगों ने जनगीत गाकर कर एक दूसरे की हौसला अफजाई की। साथ ही इन्होने सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर जल्द ही मांगे नहीं मानी गई तो आन्दोलन और भी उग्र होगा।
