May 11, 2026

नवजात का शव लेकर जनसुनवाई में पहुंचे परिजन, लापरवाही का आरोप

अशोकनगर। मंगलवार सुबह अशोकनगर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजन इलाज कर रहे डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर पहुँच गए। कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में पहुंचकर परिजनों ने बच्चे के मृत शरीर को अपर कलेक्टर की टेबल पर रख दिया और न्याय की मांग की। इस पर अपर कलेक्टर ने परिजनों को जाँच का आश्वासन दिया है।

मृतक बच्चे की दादी गुड्डीबाई निवासी छीरखेड़ा ने बताया कि 31 जनवरी रात 9 बजे उनकी बहू ने 3 किलो 200 ग्राम के लड़के को जन्म दिया था। जन्म के बाद नवजात की हालत ख़राब हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया। इसके बाद से हम लगातार अस्पताल के स्टाफ से बच्चे को देखने की मांग करते रहे, लेकिन स्टाफ ने हमें उनसे मिलने नहीं दिया। अब अस्पताल प्रबंधन ने हमें बुलाकर मरा हुआ बच्चा पकड़ा दिया।

वहीँ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक थी। प्रसूति के दौरान उसके शरीर में गंदा पानी चला गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भोपाल ले जाने के लिए भी कहा गया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri