May 11, 2026

टीम पर सूअर पालकों ने किया हमला

खरगोन। खरगोन में सूअर पकड़ने के लिए पहुंची टीम पर सूअर पालकों ने हमला कर दिया। सूअर पालकों ने टीम पर मिर्च पाउडर फेंका और उन्हें मिनी ट्रक के अंदर लाठियों से जानवरों की तरह पीटा। बेबस कर्मचारी मिनी ट्रक से बाहर भी नहीं आ सके। सूअर पालकों की पिटाई से तीन कर्मचारियों के हाथ पैर टूट गए। एक कर्मचारी का सिर, जबड़ा और हाथ पैर टूट गए। करीब एक घंटे तक सूअर पालक सरेआम गुंडागर्दी मचाते रहे। पुलिस ने इस मामले में बलवा, जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल शहर में इन दिनों सूअरों की तादाद बढ़ने लगी है। ऐसे में सूअरों को पकड़ने के लिए इंदौर जिले के महू से टीम बुलाई गई थी। दोपहर तक पुलिस जवानों की उपस्थिति में सूअर पकड़े गए। दोपहर बाद सूअर पकड़ने वाली टीम नगरपालिका कर्मचारियों के साथ पहुंची तो उस समय उनके साथ पुलिस के जवान नहीं थे। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर सूअर पालकों ने सूअर पकड़ने वाली टीम पर जानलेवा हमला बोल दिया।

लट्ठ और हथियारों से लैस सूअर पालकों ने मिनी ट्रक के अंदर टीम के कर्मचारियों की आंख पर मिर्च पाउडर फेंककर हमला कर दिया। सूअर पालकों ने कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा। इस दौरान किसी ने कार के अंदर से मारपीट का लाइव वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर पालिका के गुस्साए कर्मचारी नगर पालिका के सामने एकत्रित हुए। स्वास्थ्य अधिकारी बुरी तरह घायलों को देखने पहुंचे। नगर पालिका अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई दर्ज। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों खिलाफ बलवे और जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी एल एस डागुर ने बताया कि शाम के समय जब पुलिस सूअर पकड़ने वाली टीम के साथ नहीं थी तभी सूअर पालकों ने कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे 3 कर्मचारियों के हाथ पैर टूट गए सिर पर गंभीर चोट आई है। आरोपियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कुछ को गिरफ्तार कर लिया है गुंडागर्दी करने वाले सूअर पालकों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।

वहीँ अभियान प्रभारी धर्मेंद्र कहना है हम सूअर पकड़ने गए थे। हम पर अचानक हमला कर दिया। हमारे दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हुए हैं। 40 से 45 लोगों ने लट्ठ से एक साथ हम पर हमला किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri