April 29, 2026

रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त की गिरफ़्त में आया आरआइ।

एक्सपोज़ टुडे,कटनी।

ढीमरखेड़ा में एक आरआइ को दस हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। रिश्‍वत मांगने की शिकायत लोकायुक्‍त कार्यालय में रंजीत पटेल 44 वर्ष ग्राम रामपुर तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी की शिकायत पर की गई।
आरोपित राकेश कुमार पांडे 57 वर्ष बाद राजस्व निरीक्षक मंडल ढीमरखेड़ा तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी के विरुद्ध आवेदक ने 8 नवंबर शिकायत दर्ज कराई थी कि सीमांकन के उपरांत फील्ड बुक तैयार करने व बेदखली आदेश पालन कराने के एवज में आरआइ द्वारा दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। जिसका सत्यापन कराया गया। 10 नवंबर को आरोपित राकेश कुमार पांडे को रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय ढीमरखेड़ा स्थित आरआई कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपित को पकड़ने के लिए टीम के सदस्य दल प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान आरक्षक अमित मंडल आरक्षक पंकज तिवारी, आरक्षक विजय सिंह बिष्ट शामिल रहे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri