बैतूल। भारी बारिश के कारण बैतूल जिले में नदी नाले उफान पर हैं। बारिश के चलते आठनेर थाना क्षेत्र के जावरा गांव की नदी में भी बाढ़ आ गई है। नदी का पानी पुल के ऊपर से गुजर रहा है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उफनती नदी के पुल पर नही कोई सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं है।
