May 4, 2026

मंत्री के ख़िलाफ़ ख़बरें लिखने वाले पत्रकार को खुलेआम बुरी तरह पीटा, वीडियो सामने आया

भिंड। पत्रकार से नकाबपोश लोगों ने जमकर मारपीट की घटना की। घटना के बाद इसका वीडियो सामने आया है। घटना की शिकायत पत्रकार ने थाने में की है. जिसके आधार पर एक ज्ञात व पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना 28 सितंबर की है।

दरअसल मामला भिंड जिले के लहार कस्बे में रहने वाले पत्रकार रिपुदमन सिंह कुशवाह बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे थे। तभी गल्ला मंडी क्षेत्र में उसी समय दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर छह नकाबपोश बदमाश आए और पत्रकार को जमीन पर पटककर लात घूंसों एवं बेल्टों से जमकर मारपीट शुरू कर दी। वही पास में खड़े किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया जो आज सामने आया है। घटना के बाद पत्रकार ने तुरंत थाने में शिकायत की जिसके आधार पर सौरव सिंह नामक एक ज्ञात एवं पांच अज्ञात आरोपियों पर लहार थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया

पत्रकार का आरोप है कि वह लहार के विधायक एवं प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के खिलाफ खबरें लिखते रहते हैं। जिसके चलते खबरें ना लिखने के लिए उन पर दबाव बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri