May 4, 2026

कलेक्टोरेट चौराहा से लालबाग तक सडक किनारे लगने वाली सब्जी मंडी हटाई,6 टन फल-सब्जी के साथ ही 60 ठेले, 4 ऑटो रिक्क्षा, 2 ट्रॉली रिक्शा जप्त।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर में कलेक्टर ऑफिस चौराहा से लालबाग पैलेस तक सडक किनारे लगने वाली अस्थाई फल-सब्जी दुकानों पर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के निर्देश पर हटाने की कार्रवाई की गई। निगम की समस्त 12 रिमूव्हल टीम, 6 ट्राले, 10 जीप तथा लगभग 50 कर्मचारियों के दल के साथ ही उपायुक्त लता अग्रवाल के निर्देशन में कलेक्टर चौराहे से लालबाग पैलेस तक रोड किनारे लगी फल-सब्जी मंडी को हटाने पहुंची। इस दौरान लगभग 6 टन से अधिक फल-सब्जी जप्त किये जाकर यह सामग्री कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में भेजी गई। कार्यवाही के तहत निगम रिमूव्हल टीम द्वारा 60 ठेले, 4 ऑटो रिक्क्षा, 2 ट्रॉली रिक्क्षा भी जप्त की गई। साथ ही कार्यवाही मेे बाधा उत्पन्न करने पर रिमूव्हल टीम के साथ उपलब्ध पुलिस बल द्वारा 4 लोगो को गिरफतार कर थाने ले जाया गया। जिनके कारण ट्रेफ़िक जाम होता था और यह एरिया एक्सीडेंट ज़ोन बन गया था। , इस फल – सब्जी मंडी को नवलखा संवाद नगर के आगे निगम द्वारा बनाये गये हॉकर्स झोन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिये गये थे।

निगम ने अलांउसमेंट कर , अस्थाई फल-सब्जी विक्रेताओ को संवाद नगर के आगे हॉकर्स झोन मेे जाने के लिये कई बार समझाईश दी गई थी तथा इस स्थान से हटाया भी गया था, किंतु फल-सब्जी विक्रेताओ द्वारा फिर से कलेक्टर चौराहे से लालबाग पैलेस तक सडक किनारे व्यवसाय किया जा रहा था।

कार्यवाही के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, रिमूव्हल अधिकारी अश्विन जनवदे, बबलु कल्याणे व रिमूव्हल टीम के समस्त सुपरवाईजर व कर्मचारी उपस्थित थे।

रिमूवल टीम मौके पर रहेगी, सब्जी-फल ठेले, मंडी लगते ही तुरंत हटाने की होगी कार्यवाही

आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा उपायुक्त रिमूवल लता अग्रवाल को निर्देश दिए गए उक्त स्थल पर रिमूवल की एक टीम सुबह से ही उपलब्ध रहे और यदि उक्त स्थान पर कोई सब्जी मंडी या ठेले लगाता है तो तत्काल रिमूवल की कार्यवाही की जाए! आज सब्जी फल मंडी हटाने के उपरांत फिर से ठेले लगने की सूचना प्राप्त होने पर निगम द्वारा तत्काल रिमूवल टीम भेजकर हटाने की कार्रवाई की गई!

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri