

Xpose Today
एक फोटो सामने आने के बाद टीआई पर हो गया एक्शन। पुलिस मुख्यालय ने फोटो का संज्ञान लेकर टीआई को तत्काल पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया।
दरअसल इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कांस्टेबल के घर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में कार्रवाई की। जिसमें कांस्टेबल के पास करोड़ों रूपए की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की जांच का सामना कर रहे हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़े मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।
फिरोज खान की अपने करीबी और देवास की विशेष शाखा में टीआई महेंद्र पटेल के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फोटो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं।फिरोज खान के हाथ में पिस्टल भी दिखाई दे दोनों के बीच संपत्तियों को लेकर भी कुछ लेन-देन है तो उसकी भी जांच की जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस और पुलिस मुख्यालय को दोनों के संबंध में कुछ इनपुट मिले थे। इसके बाद शनिवार को भोपाल मुख्यालय से पटेल को मुख्यालय पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया।
फोटो के सामने आने के बाद दोनों की नजदीकी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, फोटो कब और कहां ली गई थी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

