शाजापुर। बुधवार को शाजापुर में तिरंगा यात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान कुछ देर तक पत्थरबाजी भी हुई। इसके बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है, वहीँ तिरंगा यात्रा भी शहर के दूसरे क्षेत्र से निकाली जा रही है।
दरअसल शहर में राष्ट्र सुरक्षा मंच के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। जब यात्रा नई सड़क क्षेत्र में पहुंची तो कुरैशी मोहल्ला के समीप यात्रा में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कुछ देर में यहाँ जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के दौरान यहां पर आसपास की दुकानें बंद हो गई थी। फ़िलहाल पुलिस की सर्चिंग में जारी है।
