April 27, 2026

इंदौर पुलिस की गिरफ़्त में सागर की मोटर सायकल चोर गैंग।

एक्सपोज़ टुडे।
इंदौर पुलिस की गिरफ़्त में सागर की मोटर सायकल चोर गैंग।
थाना प्रभारी संयोगितागंज तहजीब काजी द्वारा  थाना संयोगितागंज क्षेत्र मे मोटर साईकिल चोरी के स्थलों जैसे एग.वाय.एच परिसर , दवाबाजार , चिड़ियाघर , बालाजी मंदिर , गुरुवारिया हाट व यातायात पार्क रेसीडेन्सी को चिन्हित कर उन स्थानो पर कैमरे तथा सादा वर्दी मे पुलिस बल तैनात करवाया गया था। क्षेत्र के वन्य प्राणी संग्रहालय के आसपास पार्किंग मे नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान मोटर साईकिलों की निगरानी कर रही पुलिस टीम को 3 युवकों को देखकर शंका हुई , उनका हुलिया पूर्व में उन स्थानों से चोरी करने वालों से मिलता जुलता पाये जाने से उन पर नजर रखी गई और वह जैसे ही मोटर साईकिल चोरी कर ले जाने लगे तो पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया गया । पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम *1. दीपक पिता मलखान लोधी उम्र 19 साल नि . गुहली थाना बांद्री जिला सागर, 2. अजय पिता मुलु लोधी उम्र 19 साल नि . मुहली थाना बांद्री जिला सागर, 3. राजपाल पिता हल्ली अहिरवार उम्र 20 साल नि . मुहली थाना बांद्री जिला सागर* का बताया ।
 आरोपियों ने तुकोगंज क्षेत्र व संयोगितागंज क्षेत्र से गाडिया चुराना स्वीकार किया हैं । आरोपियों के कब्जे से 3 मोटर साईकिल चोरी की जप्त की जाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों से अन्य वारदातों एवं वाहनों के संबंध में पूछताछ जारी है ।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri