April 27, 2026

सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया 51 महिलाओं को सम्मानित।

एक्सपोज़ टुडे।

ग्वालियर में भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव की पूर्व सन्ध्या पर आयोजित कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष ड़ॉ वन्दना उपाध्याय भूपेन्द्र प्रेमी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता ड़ॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि एड जगदीश शर्मा,ड़ॉ सीबी शर्मा,प्रेम पचौरी, महेंद्र पटसरिया,अशोक प्रेमी,ममता कटारे,सरोज मिश्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन ज्योति दुबे व आभार ममता कटारे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात पुलिस विभाग,डॉक्टर,समाजसेवी,वकील,संगीतकार,शिक्षिका,कवित्री,पत्रकारीता में अपनी अपनी पहचान बना विप्र समाज को गौरवान्वित करने वाली 51 प्रतिभाशाली महिलाओं को अतिथियों ने शील्ड,सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि समाज मे अलग अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाली ऐसी बहनों का सम्मान कर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते है जिन्होने अपनी मेहनत से अपने परिवार का नाम रौशन किया है। वही जगदीश शर्मा व अन्य अतिथियों ने भी सभी विप्र मातृशक्ति को की बधाई दी। कार्यक्रम में ,गिर्राज शर्मा ज्योति दुबे,सन्ध्या शर्मा,अनिता भुजंग,सरोज शर्मा,हनी शर्मा,सरोज शर्मा,सहित महिलाएं उपस्थित थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri