भिण्ड। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को नसीहत दी है। बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैंने गांव की जनता से कहा है कि संकट की इस घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा हूँ। लेकिन सरकार को भी जनता के साथ खड़ा रहना ही होगा।
बता दे कि कल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को आत्म अवलोकन की जरुरत है। पार्टी की आज जो स्थिति है, उसका जायजा लेकर सुधार करना समय की मांग है।
