April 27, 2026

माँ बेटी को रहने को मिला घर, नगीना का होगा ईलाज। इंदौर पुलिस का संवेदनशीलता चेहरा,वृद्ध महिला व बीमार बेटी की मदद कर पेश की मिसाल।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर पुलिस का एक बार फिर मानवीय चेहरा देखने को मिला। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की न केवल मदद की बल्कि उनकी बीमार बेटी का ईलाज कराने की व्यवस्था भी की। खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा को सुपर पैलेस कालोनी खजराना के रहवासीयो ने सूचना दी की एक वृद्ध महिला अपनी बीमार बेटी के साथ कालोनी में विगत एक माह से रह रही है जो न तो घर से बाहर जाते है न ही किसी से बातचीत करते है।
जिस पर थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने उक्त बात कि तस्दीक हेतु एक टीम थाना खजराना से रवाना की टीम व्दारा सूपर पैलेस कालोनी मे जाकर तस्दीक करने पर एक वृद्ध महिला मेहरुनीसा उम्र 77 साल एवं उनकी बेटी नगीना उम्र 36 साल मिले। जिनके व्दारा बताया गया कि वह मूल रूप से मुम्बई के रहने वाले है। मेहरुनीसा के पति का 22 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया है। महिला के पति पहले इंदौर तथा देवास में न्यू इंडिया इंशोरेंस कंपनी में काम करते थे। जिसके बाद उक्त वृद्ध महिला एवं बेटी की देखरेख करने वाला कोई नही है। महिला की बेटी नगीना भी बीमार होकर बिस्तर पर है। उक्त दोनो महिलाओं के पास खाने पीने व इलाज के लिए और न ही किराये देने के लिए कोई व्यवस्था है।

थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा व्दारा उक्त जानकारी पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश व्यास एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री जयंत सिंह राठौर को दी गई। उनके मार्गदर्शनुसार उक्त वृद्ध महिला के मकान मालिक से चर्चा करते एवं उनसे मानवता के नाते मदद हेतु कहा गया तो मकान मालिक व्दारा उक्त महिलाओं से मकान का किराया माफ करते हुए जब तक वह रहेंगी किराया नहीं लेने का आश्वासन दिया गया।

थाना प्रभारी दिनेश वर्मा व्दारा थाना क्षेत्र के रहवासीयों से चर्चा करते सूपर पैलेस कालोनी के रहवासी साबीर खाँन, शबाना बाजी व तस्लिम बाजी एंव अन्य रहवासीयो व्दारा महिलाओ के खाना पीने से संबंधित मदद का आश्वासन दिया गया। साथ ही महिला की बेटी नगीना जो की बहुत ज्यादा बीमार होकर बिस्तर से उठ नहीं सकती है के इलाज हेतु शिफा अस्पताल खजराना के डाक्टर सलिम मलिक से चर्चा करते इलाज मुफ्त करने का वादा कर नगीना का इलाज शिफा अस्पताल व्दारा किया जा रहा है।

थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के व्दारा भी इंदौर पुलिस के थाना प्रभारी की उक्त पहल का स्वागत करते हुए उक्त वृद्ध महिला एवं बीमार बेटी की हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri