March 7, 2026

जेल में प्रहरी मोबाइल के साथ पकड़ा गया। महिला प्रहरी ड्यूटी छोड़ कर ग़ायब हुई दोनों हो गए सस्पेंड।

 

एक्सपोज़ टुडे।
केंद्रीय जेल में एक जेल प्रहरी को जेल अधीक्षक ने जेल के अंदर प्रतिबंध के बाद भी मोबाइल ले जाते हुए पकड़ा है। वहीं एक महिला प्रहरी जेल के महिला वार्ड में अपना पाइंट छोड़कर बाहर बात कर रही थी। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया है।मामला उज्जैन ज़िले का है।
केंद्रीय जेल अधीक्षक उषा राज ने बताया कि शुक्रवार को जेल प्रहरी मेहबूब जेल के अंदर डयूटी करने के लिए जा रहा था। जेल में प्रवेश के दौरान उसने अपना मोबाइल तौलिये में छुपा लिया और वह अंदर जाने लगा था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में वह मोबाइल ले जाते हुए दिखा तो उन्होंने तत्काल जेल गेट पर फोन मेहबूब को अंदर जाने से रोक दिया और फिर से तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल मिला है। प्रतिबंध के बाद भी जेल के अंदर मोबाइल ले जाने की कोशिश करने पर उसे निलंबित कर दिया है।
महिला वार्ड छोड़कर बाहर खड़ी थी महिला प्रहरी
महिला वार्ड में जेल प्रहरी नेहा खान की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार दोपहर वह वार्ड छोड़कर बाहर गेट पर कुछ महिला प्रहरी के साथ बात कर रही थी। उस दौरान उसे हिदायत देकर छोड़ दिया था। रात को नेहा खान फिर से वार्ड छोड़कर गेट पर आ गई थी। हिदायत देने के बाद भी वार्ड छोड़ने पर जेल अधीक्षक उषा राज ने नेहा खान को भी निलंबित कर दिया है। दोनों प्रहरी का निलंबन अवधि में आगर मुख्यालय रहेगा। मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri