छिन्दवाड़ा। हैदराबाद में महिला वेटरिनरी डॉक्टर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर देश भर में आक्रोश का माहौल है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए है।
छिंदवाड़ा जिले के गोटेगाँव के परमहंसी गंगा आश्रम स्थित मणिदीप में मीडिया से चर्चा करते हुए स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि हमारे देश की शिक्षा में नारी का सम्मान नहीं सिखाया जा रहा है। आज स्कूल और कॉलेजों में नारी के सम्मान की बाते नही बताई जाती। रामायण-महाभारत की कथाएं नहीं सुनाई जाती। हम बच्ची को कन्या, महिला को दुर्गा और बुजुर्ग को माँ का दर्जा देते हैं। लोगों में अपराध बोध नहीं बचा है इसलिए अपराध करने के बाद छिपाने के लिए हत्या की जाती है।
