May 4, 2026

कड़ाके की ठंड, कोहरा-धुंध और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल, बुंदेलखंड में ओले

भोपाल। पूरा प्रदेश इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा और धुंध छाई हुई है। विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इंदौर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही वहीँ राजधानी में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इसके अलावा प्रदेश कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है।

मौसम के तेवर को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। धार, देवास, उज्जैन, झाबुआ, मंदसौर, रतलाम, देवास सहित कई जिलों के कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्‌टी कर दी है।

कोहरे का असर हवाई यातायात और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। इंदौर में गुरुवार को 30 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। वहीँ कई ट्रेन लेट हुई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri