May 10, 2026

अब महाराज और शिवराज साथ हैं : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ख़ुशी जाहिर की है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “आज का दिन भाजपा के लिए और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए आनंद और प्रसन्नता का दिन है। आज पूरा सिंधिया परिवार भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ऊर्जावान नेता है। वह ऐसे परिवार से आते हैं जिसने राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम माना है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में काम किया है। लेकिन प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया है। वादे तोड़ दिए गए हैं। भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हुए जनता की सेवा के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा को चुना है। मैं उनका भाजपा में स्वागत करता हूँ। उनके आने से देश और प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिलेगी।”

वहीँ भाजपा के विधानसभा चुनाव के दौरान लगाए गए नारे “माफ़ करों महाराज, हमारा नेता शिवराज” को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “कांग्रेस में एक ही लोकप्रिय नेता था, जिसका नाम हम नारे में इस्तेमाल करते थे। अब महाराज और शिवराज एक है भाजपा में।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri