ग्वालियर। आज सुबह बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी के पास से साढ़े चार लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
घटना ग्वालियर के स्टेट बंद ऑफ़ इंडिया सिटी सेंटर बैंक परिसर में घटी। व्यापारी का नाम वासुदेव शर्मा बताया जा रहा है। वासुदेव पीताम्बरा गैस का मुनीम है। फिलहाल यूनिवर्सिटी पुलिस मौके पर पहुँच गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
