छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार सुबह हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार गिरने से छह भैसों की मौत हो गई है। घटना खजुराहो थाना क्षेत्र में बमीठा धनुपुरा के पास क्रेशर प्लांट के नजदीक घटी है।
घटना में मारी गई भैसे नंदलालपुरा के किसानों की हैं। इनमें दो भेंसे प्रभुदयाल पटेल की, एक भैस राजेश विश्वकर्मा की, एक भैस किशोरी पटेल की, एक भैस लक्ष्मन पटेल की और एक भैस तुलसी पटेल की है।
