May 10, 2026

औद्योगिक इकाइयों में निगरानी के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किए अधिकारी

इंदौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के संचालन की अनुमति पूर्व में जारी की थी। वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण की परिस्थितियों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि, इन संस्थानों में समस्त आवश्यक सुरक्षा मापदंडों का पालन हो। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में निरीक्षण हेतु अधिकारियों को नियुक्त किया है।

सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए से एफ के लिए संयुक्त संचालक उद्योग एचआर मुजाल्दा, औद्योगिक क्षेत्र लक्ष्मी बाई नगर एवं पोलोग्राउंड के लिए एमपीआईडीसी के मुख्य महाप्रबंधक यूके तिवारी, कुमेड़ी, बरदरी एवं देवास नाका के लिए एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक राजेंद्र कुमार भंवर, औद्योगिक क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक कॉन्प्लेक्स, रेडीमेड गारमेंट कंपलेक्स पालदा के लिए एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक राजेश भारती एवं स्कीम नंबर 71 रामबली नगर हेतु एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक आनंद टेम्भरे को नियुक्त किया गया है।

उक्त अधिकारी औद्योगिक इकाइयों में मुख्यतः चार बिंदुओं के अंतर्गत निरीक्षण कार्य करेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि कार्यालय में श्रमिकों के बीच कम से कम 2 मीटर की दूरी है, कार्य करते वक्त तथा आपस में बातचीत के वक्त अनिवार्य रूप से मास लगाया जाए, इन औद्योगिक इकाइयों में हैंड वाश अथवा साबुन की उपयुक्त व्यवस्था हो एवं यहाँ कार्य कर रहे सभी व्यक्तियों के लिए सैनिटाइजर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हो।

कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि नियुक्त अधिकारी सिर्फ इन चार बिंदुओं के अंतर्गत ही निरीक्षण कार्य संपन्न करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त बिंदुओं का कड़ाई से पालन किया जाए, तथा पालन ना होने की स्थिति में उनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही हेतु आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri