April 27, 2026

स्मार्ट मीटर ने दिए गड़बड़ी के संकेत, छापा मारकर पकड़ी 5 लाख की बिजली चोरी।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर वृत्त के दल ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख की बिजली चोरी पकड़ी है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर शहर वृत्त की इस कार्रवाई की प्रशंसा कर दल को बधाई दी है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर अधीक्षण यंत्री श्री कामेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बिजली चोरी करने वालों पर सख्ती कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। शहर वृत्त को स्मार्ट मीटर सेल से भी टाटपट्टी बाखल में बिजली चोरी व गड़बड़ी के संकेत मिले थे। इसी आधार पर राजमोहल्ला जोन की टीम बनाकर गुरुवार दोपहर कार्रवाई की गई। पांच सदस्य़ी दल ने टाटपट्टी बाखल के उपभोक्ता मो. आजम के यहां छापा मारा। इस उपभोक्ता ने स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ कर सीधे बिजली उपयोग की व्यवस्था कर रखी थी। इस कारण उपभोक्ता के पूर्व मंजूर सात किलो वाट लोड की बजाए मात्र दो से तीन किलो वाट लोड के ही बिल आ रहे थे। अधीक्षण यंत्री श्री श्रीवास्तव ने बताया कि दल ने जब छापा मारा एवं परिसर में बिजली उपयोग की विस्तृत जांच की तो चार एसी, दो गीजर समेत 13 प्रकार के कुल 40 उपकरण उपयोग में पाए गए। इनका कुल लोड 28 किलो वाट पाया गया। इसी आधार पर बिजली चोरी एवं दंड राशि की गणना की गई है, यह लगभग पांच लाख रूपए है। इस कार्रवाई में इंजीनियर श्री भास्कर घोष, श्री आरके शाह, बिजली कर्मी श्री दिनेश रायकवार, श्री अयाज खान, श्री रवि बड़ोदिया का विशेष सहयोग रहा।

बिजली कंपनी ने चेताया

बिजली कंपनी ने अनाधिकृत रूप से उपयोग अथवा चोरी करने वालों को चेतावनी दी है। बिजली चोरी पकड़ में आने पर मौजूदा लोड के आधार पर वर्षभर की राशि, दुगुना दंड एवं मीटर खराब होने पर पूरी कीमत भी वसूली जाती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri