April 27, 2026

पुलिस ने स्मगलर को लाखों रूपए की स्मैक सहित किया गिरफ्तार।

  1. एक्सपोज़ टुडे।
ग्वालियर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने स्मगलर को लाखों रूपए की स्मैक सहित किया गिरफ्तार।
एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत एजी पुल के नीचे हनुमान मदिर के पास एक तस्कर अवैध मादक पदार्थ बैचने की फिराक में घूम रहा है।इस पर से पुलिस टीम को थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत एजी पुल के नीचे हनुमान मदिर के पास पर एक संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग की धारीदार शर्ट पहने दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने स्वयं को करौली माता महलगांव ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद रंग की पालीथिन मिली जिसमें 50 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जप्त स्मैक की अनुमानित कीमती पांच लाख रूपये है, जिससे विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये तस्कर से पुलिस टीम द्वारा स्मैक के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि स्मैक एजी पुल के नीचे पटरी किनारे से एक अनजान व्यक्ति से खरीदी थी, जब पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की गई तो आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना विश्वविद्यालय में अप.क्र. 494/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri