April 27, 2026

इंदौर में स्मगलरों से 1.58 करोड़ की सोने की छड़ें ज़ब्त। 5 गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर में स्मगलिंग कर लाइ गई सोने तीन 3 किलो वजनी व 1.58 करोड़ रुपए कीमत की तीन छड़
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ज़ब्त की हैं। विदेशी सोने की छड़ों की तस्करी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें सप्लाई करने वाला एक आरोपी उल्साह नगर का जौहरी है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। विभाग तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रहा है।

12 से 16 अप्रैल के बीच जोनल यूनिट को जानकारी मिली थी कि चार व्यक्ति कार में तस्करी का सोना ले जा रहे हैं। इस पर डीआरआई के अधिकारियों ने इंदौर के पास एबी रोड पर कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें बनाया गया खुफिया बॉक्स मिला, जिसमें 3 किलो वजनी सोने की तीन विदेशी छड़े थीं।

उल्लास नगर में मुख्य आरोपी॥
कार में सवार चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके सिंडिकेट का एक आरोपी जिसने उक्त सोने की छड़ सप्लाई की थी, उल्हास नगर में है। इस पर विभाग द्वारा उल्हास नगर से उस आरोपी जौहरी को पकड़ लिया गया। जौहरी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। विभाग ने कार जब्त कर पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। विभाग ने इस साल अब तक 5 किलो विदेशी सोना व 5.65 करोड रु. की तस्करी की भांग जब्त की है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri