इंदौर के पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज) इलाके में रहने वाली एक महिला एसीपी के पति घर में विवाद के बाद वे सरकारी जीप लेकर निकल गए और लापता हो गए। एसीपी ने आजाद नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। एसीपी के पति का मोबाइल चालू था, इससे लगातार मोबाइल की ट्रैकिंग की जा रही थी। पुलिस इसी आधार पर उनका पीछा करते हुए राजस्थान के निम्बाहेड़ा में उनके पास पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक़ एसीपी पति और आजाद नगर और बाणगंगा थाना पुलिस के साथ इंदौर लौट रही हैं।
एसीपी के पति की लोकेशन राजस्थान के डग-बड़ौद क्षेत्र में ट्रेस
महिला एसीपी की शिकायत पर आजाद नगर थाने ने गुपचुप तरीके से पुलिसकर्मियों की टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी।
उनकी लोकेशन राजस्थान के डग-बड़ौद क्षेत्र में ट्रेस हुई है। इसके बाद एक टीम वहां के साथ राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तलाश करने में जुटी है। वे लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। लेकिन मोबाइल चालू होने के कारण उन्हें निम्बाहेड़ा से ट्रेस कर लिया गया।
