April 26, 2026

500 साल पुरानी गोबर गणेश की अनोखी प्रतिमा

आगर। दस दिवसीय गणेश उत्सव के चलते नलखेडा में स्थित रिद्धी सिद्धी के दाता भगवान श्री गणेश का प्राचीन मंदिर इन दिनों आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में भगवन गणेश की पांच सौ वर्ष से अधिक पुरानी गोबर से बनी प्रतिमा स्थापित है।

वैसे तो नगर के मुख्य द्वार पर इस प्रतिमा की स्थापना किसने की इसका उल्लेख तो कहीं नहीं मिलता है। लेकिन पुरातत्वविदों के अनुसार यह प्रतिमा 500 वर्ष से अधिक पुरानी है। मंदिर में स्थापित भगवान की प्रतिमा 10 फीट ऊँची है।

इस विशाल प्रतिमा के साथ साथ आसपास रिद्धी सिद्धी की प्रतिमाएं भी विराजित है। प्रतिमा के पैरो के समीप मूषक बना हुआ है। प्रतिमा के एक हाथ पर लड्डू बना हुआ है। कमल के फूल पर विराजित यह प्रतिमा आकर्षक श्रृंगार से और भी अनुपम दिखाई देती है। गणेश उत्सव के मौके पर मंदिर में विशेष विद्युत सज्जा भी की गई है। यहां भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचतें हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri