Xpose Today
अग्नि हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत
एमपी के सिवनी में बड़ा अग्निकांड इंदौर के दो लोगों की जलने हुई मौत।
दीपावली पर जहां लोग ख़ुशियों के माहौल में थे वहीं सिवनी में भीषण अग्नि हादसे में अल सुबह करीब 4.30 से 05.00 बजे के बीच थाना छपारा अंतर्गत जैन मंदिर के पास छपारा में रहने वाले कुंदन सोनी के मकान में आग लग गई। सूचना पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया।
अग्नि दुर्घटना में कुल 6 लोगों की जलकर मृत्यु हो गई, जबकि 4 सदस्य जीवित बच गए हैं।
मृतक
कुंदन सोनी पिता भैयालाल सोनी उम्र 77 वर्ष
राजकुमारी पत्नी कुंदन सोनी उम्र 70 वर्ष
सूर्या सोनी पत्नी रितेश सोनी उम्र 35 वर्ष
स्मृति सोनी पत्नी सौरभ सोनी उम्र 40 वर्ष सभी निवासी छपारा जिला सिवनी
रितु सोनी पत्नी विशाल सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी इंदौर
आदित्य सोनी पिता विशाल सोनी निवासी इंदौर हैं।
दुर्घटना के समय घर के भीतर परिवार के 10 लोग सो रहे थे।
इंदौर के 2 लोग समेत 4 मृत
अग्नि दुर्घटना में कुल 6 लोगों की जलकर मृत्यु हो गई, जबकि 4 सदस्य जीवित बच गए हैं।इसमें 2 इंदौर से है रितु सोनी पत्नी विशाल सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी इंदौर
आदित्य सोनी पिता विशाल सोनी निवासी इंदौर हैं।
कृष्ण लाल चंदानी,एसपी सिवनी
