डॉ. पारुल माहेश्वरी
एमबीबीएस, एमडी (पैथोलॉजी),
पिछले 7 वर्षों से टैरो रीडिंग के माध्यम से सटीक मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।बहुराष्ट्रीय कंपनियों और बड़े शहरों में कार्यशालाओं का अनुभव।
वे लाइफ कोच, काउंसिलर एवं रेकी हीलर के रूप में लोगों को रिलेशनशिप, मनी,पैरेंटिंग जैसे विषयों पर गाइड करती हैं।
Tarot Guidance ( April 26th- May 2nd)
1. मेष (Aries) March 21- April 19
भविष्य- इस सप्ताह आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएँगे और खुशी महसूस करेंगे।
कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ा अचीव करेंगे।
सुझाव- छोटी – छोटी चीजों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें।
2. वृषभ (Taurus) April 20- May 20
भविष्य- यह सप्ताह नई शुरुआत और जोश से भरा रहेगा।जिस काम को आप सोच रहे थे, अब उसे शुरू करने का सही समय है।इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं।
सुझाव- काम के लिए किसी की मदद मिलेगी, हिम्मत न हारें।
3. मिथुन (Gemini)May 21- June 20
भविष्य- इस सप्ताह आप अपने दिल की सुनेंगे। प्रेम में कोई प्रपोजल मिल सकता है।आपके काम में रचनात्मकता दिखेगी।
सुझाव – अपनी मेहनत और भगवान पर विश्वास रखें, कठिनाइयां दूर होंगी।
4. कर्क (Cancer) Jun 21- July 22
भविष्य- इस हफ्ते आप कुछ नया सीखना चाहेंगे या किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है।
आपको इसके लिए मोटिवेशन मिलता रहेगा।
सुझाव- पुरानी आदतों या चीजों को छोड़ने का समय है। बदलाव से डरें नहीं।
5. सिंह (Leo) July 23- Aug 22
भविष्य- समय आपके काम को नई दिशा देने का है।पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं। सही दिशा में बढ़ रहे हैं, बस धैर्य रखें।
सुझाव- आपकी असली ताकत आपकी आंतरिक सुन्दरता है। दूसरों के प्रति उदार रहें।
6. कन्या (Virgo) Aug 23- Sept 22
भविष्य- इस हफ्ते किसी यात्रा का योग बन रहा है।करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
सुझाव- आपके कर्म ही आपका भविष्य तय करेंगे, इसलिए लोगों की मदद करें।
7. तुला (Libra) Sept 23- Oct 22
भविष्य- अपने डर को जीतेंगे और कोई नई शुरुआत करेंगे।
करियर में प्रोजेक्ट या नया मौका मिलेगा, उसे हाथ से जाने न दें।
सुझाव-आपकी मेहनत का फल जल्दी मिलेगा, इसलिए अपना कर्म करते रहें।
8. वृश्चिक (Scorpio) Oct 23- Nov 21
भविष्य- यह हफ्ता अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ने का है।
आप अपनी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे।
सुझाव- लोगों के प्रति करुणामय रहें क्योंकि कर्म पलटकर आता है।
9. धनु (Sagittarius) Nov 22- Dec 21
भविष्य- घर में जश्न का माहौल रहेगा। कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं या कहीं बाहर जाने का योग बन रहा है।
सुझाव- अपने अंदर कोई बड़ा बदलाव लाने का समय है,
जिससे आपका भविष्य बेहतर बनेगा।
10.मकर (Capricorn) Dec 22- Jan 19
भविष्य – अपने अंदर की आवाज़ सुनें और अपने फैसले लें। पैसे को सही जगह निवेश करें।
सुझाव – ईश्वर पर आस्था बनाए रखें, आपकी इच्छाएँ धीरे-धीरे पूरी होंगी।
11.कुंभ(Aquarius) Jan 20- Feb 18
भविष्य- आपके अच्छे कर्मों का फल आपको मिलेगा।कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।काम और जीवन में संतुलन बनाए रखें।
सुझाव- विनम्र बने रहें और सफलता को अपने ऊपर हावी न होने दें।
12. मीन (Pisces)Feb 19- March 20
भविष्य- जीवन में सकारात्मक चीज़ों पर फोकस करें।
कभी-कभी आप निराश महसूस कर सकते हैं,
लेकिन ध्यान रखें कि अभी भी आपके पास बहुत कुछ अच्छा बाकी है।
सुझाव- एकांत में बैठकर ध्यान करें,आपके सभी सवालों के जवाब आपको खुद ही मिल जाएंगे।
