May 4, 2026

छत पर चढ़ा मुलज़िम, बातों में उलझाकर पुलिस ने पकड़ा

इंदौर। इंदौर पुलिस ने आज अपनी सूझबूझ से विदिशा से भागे हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर की छत पर चढ़ गया था और वहां से कूदने की धमकी दे रहा था। हालाँकि पुलिस ने उसको बातों में उलझाकर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का नाम देशराज है और वह विदिशा से भागा हुआ 302 का आरोपी है। देशराज ओमेक्स सिटी वन में छुपा हुआ था। लसूड़िया थाने को सूचना मिली थी कि देशराज ओमेक्स सिटी वन में छुपा हुआ है। पुलिस ने उसे पकड़ने की योजना बनाई लेकिन आरोपी को इसकी भनक लग गई।
ऐसे में आरोपी देशराज घर की छत पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा।

इस पर लसूड़िया पुलिस के जवान धीरेंद्र ने उसे बातों में उलझाकर रखा। पुलिस ने आरोपी को भरोसा दिलाया कि तेरा इलाज हम करवाएंगे और तेरी परेशानियाँ भी हम दूर करेंगे। जिसके बाद जवान ने आरोपी की मां के हाथ में कुछ रूपए भी दिए। यह देखने के लिए देशराज जैसी ही नीचे आया लसूड़िया पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लेकर गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri