May 10, 2026

ट्रिपल मर्डर का कटनी से फ़रार आरोपी बाणगंगा पुलिस की गिरफ्त में।

 एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।

इंदौर की थाना बाणगंगा पुलिस ने कटनी में ईलाज के दौरान् फरार हुए ट्रिपल मर्डर के विचाराधीन कैदी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की ।
*जिला कटनी के थाना विजय राघवगढ़ के अपराध क्रमांक 186/2016  धारा 302, 307, 449 भादवि में ट्रिपल मर्डर में आरोपी देवीसिंह उर्फ अजयसिंह लोधी पिता शंकरसिंह लोधी उम्र 34 साल निवासी ग्राम भवाटी थाना सनोदा जिला सागर* का 05 साल से जेल में बंद था ।

आरोपी के बीमार होने पर जिला अस्पताल कटनी में ईलाजरत् था जो दिनांक 10.09.2021 को रात्री में जिला अस्पताल कटनी से फरार हो गया था। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 710/2021 धारा 224, 34 भादवि का जिला कटनी में पंजीबद्ध किया गया था एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के द्वारा 10,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था ।

जिला कटनी से सहा. उप.निरी. कप्तान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी देवीसिंह की थाना बाणगंगा क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर थाना बाणगंगा उपस्थित हुई । यहा वह किराए के मकान में रहने लगा। वह मज़दूरी करता था।

उक्त टीम के साथ थाना बाणगंगा के प्र.आर. 2903 शैलेन्द्र सिंह मीणा, आर. 3300 मुनेश सिंह बैस, आर. 158 जानेन्द्र सिंह के द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी देवीसिंह की लोकेशन के आधार पर तलाश की जाकर आरोपी आरोपी देवीसिंह उर्फ अजयसिंह लोधी पिता शंकरसिंह लोधी उम्र 34 साल निवासी ग्राम भवाटी थाना सनोदा जिला सागर को गिरफ्तार करने मे सहायता की एवं आरोपी को कटनी पुलिस टीम को सुपुर्द किया गया ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri