March 7, 2026

जामगेट घूमने गए इंदौर के युवक युवतियों की कार एक्सीडेंट होकर पलट गई।

एक्सपोज़ टुडे।

बडगोंदा थाना क्षेत्र के आशापुरा में इंदौर से जाम गेट जा रही तेज रफ्तार कार पलटी खा गई। इसमें सवार 3 लोग घायल हुए हैं । यह सभी इंदौर के है। जिन्हें सिविल अस्पताल से इंदौर रैफर किया है।

शानिवार को इंदौर से जाम गेट घूमने जा रहे 3 दोस्त हादसे का शिकार हो गए। बडगोंदा टीआई अमित कुमार ने बताया कि इंदौर निवासी शेफाली (29 वर्ष) प्रिंस (21 वर्ष) अभिजीत (28 वर्ष) निवासी इंदौर है। तीनों जाम गेट घूमने जा रहे थे तभी रास्ते में इनकी कार पलटी खा गई। हादसे के बाद तीनों घायलों को 108 की मदद से सिविल अस्पताल महू भेजा, जहां से उनको प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रैफर कर दिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri