April 26, 2026

चीफ़ सेक्रेटरी ने कोरोना की आंशकित तीसरी लहर से बचाव के लिए व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा की।

 

एक्सपोज़ टुडे।
प्रदेश के चीफ़ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस ने कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से बचाव हेतु की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के कमिश्नर एवं कलेक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस दौरान इंदौर कमिश्नर कार्यालय से संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा एवं कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर मनीष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वीसी में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्मोहम्मद सुलेमान ने सभी कमिश्नर एवं कलेक्टर्स को पीपीटी के माध्यम से कोरोना की तीसरी लहर से लोक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये जरूरी संसाधनों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू/एचडीयू बेड, पीआईसीयू बेड की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धि सुनिश्चित की जाये। अस्पतालों में लगाये जा रहे उपकरणों का इलेक्ट्रीकल सेफ्टी ऑडिट भी अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि जरूरी दवाईयां एवं मावन संसाधनों की आपूर्ति अभी से ही सुनिश्चित कर ली जाये। कोरोना से जन सुरक्षा हेतु नियमित रूप से अस्पतालों में मौक ड्रिल्स चलाये जाये एवं मौक ड्रिल के दौरान पायी गयी कमियों को आगामी पांच दिवसों में दूर करना सुनिश्चित किया जाये।

एसीएस स्वास्थ्य सुलेमान ने बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की नियमित समीक्षा की जाये। इसी के साथ पीएसए प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि कोविड सेम्पलिंग एवं टेस्टिंग से संबंधित जानकारी नियमित रूप से सार्थक पोर्टल पर दर्ज की जाये। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाना शेष है, वे युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन महाअभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन करायें। मुख्य सचिव श्री बैंस ने भी सभी कमिश्नर एवं कलेक्टर्स को उक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri