September 23, 2024

कमिश्नर ने जिसे दिया पुरस्कार उसी से माँगी 10 लाख  रिश्वत,अब जेल भेजे गए।

एक्सपोज़ टुडे।

भविष्य निधि आयुक्त रिश्वत कांड में ईओडब्ल्यू के सामने नित नए खुलासे हो रहे है। 10 लाख की रिश्वत माँगने वाले भविष्य निधि आयुक्त सतीश को 5 लाख लेते हुए ईओडब्ल्यू ने ट्रैप किया था। इस ट्रैप के बाद खुलासा हुआ ।

मज़दूर दिवस पर उघोगपति आवेदक उघोगपति अनिरुद्ध पिंपलापुरे को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने पुरस्कार दिया था। लेकिन फिर उसी से माँग ली 10 लाख की रिश्वत। आवेदक उघोगपति अनिरुद्ध पिंपलापुरे ने इसकी शिकायत ईओडबल्यू सागर जबलपुर को की और  ईओडबल्यू ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सतीश कुमार को 5 लाख रूपए लेते हुए रंगेहाथों ट्रेप कर लिया। ईओडबल्यू ने सतीश कुमार को विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सागर के यहाँ पेश किया । यहाँ आरोपी सतीश कुमार की ज़मानत निरस्त कर उन्हें जेल भेज दिया है। 

अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर केंद्र सरकार के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय सागर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सतीश कुमार ने बी आर कंपनी के प्रसिद्ध बीड़ी उघोगपति अनिरुद्ध पिंपलापुरे को श्रेष्ठ नियोक्ता श्रमिक कल्याणक का पुरस्कार दिया। लेकिन एक माह बाद उसी से रिश्वत माँग ली। एसपी ईओडब्ल्यू जबलपुर देवेंद्र राजपूत ने इसकी पुष्टि की है। 

Written by XT Correspondent