April 26, 2026

क्राइम ब्रांच ने वन अमले पर फायर करने वाले 05 हजार रूपये के फ़रार ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे।
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने वन अमले पर फायर करने वाले 05 हजार रूपये केफरारी ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।
एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया की टीम ने
थाना तिघरा क्षेत्र में वन अमलें पर फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक पांच हजार रूपये के फरारी ईनामी बदमाश को बेला की बाबड़ी के पास से गिरफ़्तार किया है। आरोपी ने  टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पकड़े गये बदमाश से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2018 में वन अमले पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। पकड़ा गया बदमाश घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया। थाना तिघरा पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को अपराध क्रमांक 76/2018 धारा 147,148,149,353,307 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। उक्त पकड़े गये इनामी बदमाश के एक साथी दिनांक 21.06.2022 को साड़ा तिराहा से पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया था, जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपये का इनाम घोषित था।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri