March 7, 2026

क्राइम ब्रांच ने जिला बदर लिस्टेड गुंडे को किया गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे।
 भोपाल क्राइम ब्रांच ने  जिला बदर लिस्टेड गुंडे को किया गिरफ़्तार। आरोपी थाना टीटी नगर भोपाल का सूचीबद्ध गुण्डा है । आरोपी के विरुद्ध थाना टीटी नगर में मारपीट, जुआ, अवैध शस्त्र, अड़ीबाजी, अपहरण,बलात्कार जैसे गंभीर अपराध एवं जिलाबदर के मामले हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान की टीम को सूचना मिली की जिला बदर आरोपी सुनील खण्डारे घूम रहा है   क्राइम ब्रांच की टीम झुग्गी न.पंचशील नगर टीटी नगर पर पहुचे जहाँ मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति सुनील खण्डारे अपने आप को छुपाते हुये भागने का प्रयास किया जिस क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा लिया  । नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील खण्डारे उर्फ हुंडी पिता साहिबराव खण्डारे उम्र 29 साल निवासी झुग्गीन न. 129 नर्मदा भवन के पीछे पंचशील नगर टीटी नगर भोपाल का होना बताया । जिसके संबंध में थाना टीटी नगर को संदेही के नाम पते की जानकारी देकर पूछताछ की गई तो थाना टीटी नगर द्वारा बताया गया कि सुनील खण्डारे को न्यायालय  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भोपाल के आदेश क्रमांक 404/जिम/जि.ब/2022 दिनांक 29.06.2022 के आदेश के तहत 03 माह की काल अवधि के लिये जिला भोपाल एवं उससे  लगे अन्य जिले विदिशा,सिहोर,राजगढ़ रायसेन एवं होशंगाबाद जिलो की राजस्व सीमाओ के बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया गया था । उसके बाबजूद भी आरोपी माननीय न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महोदय भोपाल के आदेश का उलंघन कर आरपी भोपाल में पाया गया । आरोपी सुनील खण्डारे उर्फ हुंडी पिता साहिबराव खण्डारे उम्र 29 साल निवासी झुग्गीन न. 129 नर्मदा भवन के पीछे पंचशील नगर टीटी नगर भोपाल के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri