April 26, 2026

गृह मंत्री के ज़िले में डॉक्टर दंपति के घर डकैती।

एक्सपोज़ टुडे।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले में एक डॉक्टर दंपति के घर में लूटपाट और डकैती की सनसनीख़ेज़ वारदात हो गई।  लुटेरे मरीज बनकर आए और डॉक्टर दंपति के घर में घुस गए। हथियार के दम पर उन्होंने पति-पत्नी को बंधक बना लिया और सोने-चांदी के साथ नगदी लेकर चलते बने। वारदात के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है।  अपराधी एक चाकू और दो बाइक वहां छोड़कर चले गए। उन्हें पकड़ने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है।

दतिया शहर के ठंडी सड़क पर डॉक्टर गुलशन और उनकी पत्नी डॉक्टर कंचन का घर है। घर में ही वे अपनी क्लीनिक भी चलाते हैं। सोमवार रात को एक मरीज उनकी क्लीनिक में आया। मरीज ने डॉक्टर दंपति को बताया कि उसके पेट में दर्द है। पति-पत्नी मरीज का इलाज करने लगे।

इसी दौरान सात अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। सभी डॉक्टर के घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद मरीज और उसके साथियों ने अपने पास से कट्टा और चाकू निकाल लिया। उन्होंने डॉक्टर दंपति को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी हुई नगदी और सोने-चांदी के जेवर लूट कर ले गए।

बदमाश जाते-जाते अपना एक चाकू घर के अंदर छोड़ गए। वे दो बाइक भी घर के बाहर छोड़ गए। डॉक्टर दंपति ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी अमन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने तुरंत इस मामले में एक्शन लेते हुए एसआईटी गठित कर दिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri