April 27, 2026

तालिबान ज़िंदाबाद, पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगवाने वाला मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ से दूर।

एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन।
उज्जैन में तालिबान और पाकिस्तान के नारे गूंजे है। यहां मोहर्रम के जुलूस के दौरान ‘तालिबान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे हैं। मोहर्रम पर्व को लेकर उज्जैन में बड़ी संख्या में मुस्लिम एक जगह इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने यहां इकट्‌ठा होकर देश विरोधी नारे लगाए।पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगवाने वाला मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ से दूर है। चश्मदीद लोगों के मुताबिक़ इस घटना का मुख्य सूत्रधार पुलिस के शिकंजे से अब भी बाहर है।
घटना गुरूवार देर रत की है। पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो बड़ी संख्या में फ़ोर्स मौके पर पहुंची। पहचान और मुखबिरों से सूचना मिलने के आधार पर पुलिस ने देर से अब तक एक दर्जन से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है और करीब 15 लोगों के खिलाफ राज्फ्रोह का मामला दर्ज किया गया है। वहीं कुछ अन्य युवकों को तलाशने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस अफ़सर घटना और घटनास्थल के वीडियो फुटेज खंगाल रहे हैं। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद एफआाईआर में और लोगों के नाम भी बढ़ाए जा सकते हैं। सभी के खिलाफ राजद्रोह और शहर में अशांति फैलाने के मामले में केस दर्ज किया है।

प्रत्येक्षदर्शियों के अनुसार गीता कालोनी स्थित बड़े साहब के समीप मोहर्रम का घोड़ा निकालने की जिद कुछ युवक कर रहे थे। जिन्हें तहसीलदार अभिषेक शर्मा और पुलिस अधिकारियों ने मना कर दिया। आक्रोशित वर्ग विशेष समुदाय के युवक भड़क गए और उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए।
पुलिस के मुताबिक रात में गीता कॉलोनी स्थित बड़े साहब के समीप मोहर्रम के चलते वर्ग विशेष के लोग रस्म अदा करने पहुंच रहे थे। भीड़ के कारण यहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया था। यहीं पर सायबर सेल में पदस्थ एसआई प्रमोद भदौरिया भी ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब सवा 10 बजे जफर उर्फ डेनी ऑटो वाला, कालू निवासी जूना सोमवारिया, राजू लाइटवाला निवासी जांसापुरा, अनीस भाई लकड़ी वाला का लड़का निवासी पत्ती बाजार, अजीज भाई लकड़ी वाले का भतीजा पत्ती बाजार, हारून कुरैशी का भांजा, अज्जू निवासी कसाईवाड़ा, शानू निवासी सब्जी मंडलवाला, अब्दुल रिंगरोड़ शगुन गार्डन के पास बड़े साहब के पास पहुंचे और आपत्तिजनक नारेबाजी करने लगे। उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।

देश विरोधी नारेबाजी की इस घटना के बाद बड़े साहब के अलावा बुधवारिया स्थित नक्काशसाहब के आसपास अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया। सुबह भी थाना प्रभारी स्तर के पुलिस अफसरों के साथ सशस्त्र बल के जवान दोनों स्थानों पर तैनात रहे। हालांकि सुबह गीता कालोनी और बुधवारिया क्षेत्र में सामान्य दिनों की तरह माहौल है और लोग भी दोनों स्थानों पर आवागमन कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि शहर में स्थिति सामान्य है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri